ग्राउंड रिपोर्ट

ISRO में वैज्ञानिक बन आशीष रंजन ने बढ़ाया जिले का मान

Spread the love

जिले के लाल का हुआ इसरो में हुआ चयन, बधाइयों का लगा तांता ..ब्रह्मपुर निवासी आशीष रंजन सिंह की सफलता पर उत्साहित हैं सभी स्वजन, आशीष ने कहा – सही लक्ष्य का निर्धारण कर कार्य करना जरूरी…

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : जीवन में सही लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति मेहनत की जाए तो सफलता आपके कदम चूमेगी यह कहना है जिले के ब्रह्मपुर निवासी आशीष भूषण सिंह का. आशीष भूषण सिंह की नियुक्ति इसरो के क्लास वन पदाधिकारी वैज्ञानिक के तौर पर हुई है. उनकी इस सफलता के बाद जहां उनके स्वजन खुशी से फूले नहीं समा रहे है. घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

पटना से शुरू की थी पढ़ाई

आशीष की प्रारंभिक शिक्षा लोयोला स्कूल, पटना से हुई, जबकि 11वीं और 12वीं की शिक्षा सत्यम इंटरनेशनल स्कूल, पटना से प्राप्त पूरी की है. इसके बाद आशीष ने आइटीआई की परीक्षा में सफलता हासिल की. इसके बाद भी सफलता का क्रम नहीं रुका.
उनका चयन आई आई एस टी तिरुअनंतपुरम, केरल के लिए हुआ. इस संस्थान से पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन अंतिम रूप से इसरो के मुख्य केंद्र एलपीसीसी तिरुअनंतपुरम, केरला में क्लास वन अधिकारी वैज्ञानिक के रुप में हुआ है.

अपनी सफलता पर क्या कहते है आशीष

आशीष भूषण सिंह ने अपनी सफलता पर कहा कि शुरु से हमारी इच्छा देश की सेवा करने की थी. किसी भी क्षेत्र में रहकर देश का सेवा की जा सकती है. मुझे लगता है कि देश की सेवा करने का मौका लेना का सबसे आसान तरीका पढ़ाई करना है. इस मंत्र को सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में जरूर उतारना चाहिए.

आशीष भूषण की सफलता के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है.रिश्तेदारों समेत आसपास के गांव के लोग भी बधाइयां देने के लिए उनके घर आ रहे है.

Comment here