ग्राउंड रिपोर्टसेहतस्थानीय

पुलिस कस्टडी में वृद्ध की मौत, संदेह के घेरे में पुलिस

Spread the love

पुलिस कस्टडी में हुई शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने वाले आरोपी की मौत. डुमराँव अनुमंडल के एसडीपीओ की सफाई, कोर्ट में पेशी के दौरान हुई है 50 बर्षीय बूढ़ा नट उर्फ जितेंद्र नट की मौत. हार्ट अटैक आने की है सम्भावना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा. सन्देह के घेरे में बक्सर पुलिस.

  द जनमित्र | डेस्क

बक्सर-जिले के डुमराँव अनुमंडल के निमेज के रहने वाले 50 बर्षीय बूढ़ा नट उर्फ जितेंद नट की मौत पुलिस कस्टडी में हूई है. बताया जा रहा है कि महादलित परिवार से आने वाला बूढ़ा नट उर्फ जितेंद नट अपनी पत्नी के साथ भदवर गांव में मध की चुलाई करने के लिए गए थे, जंहा बुधवार की रात्रि में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों को पास के ही सीएचसी में भर्ती कराया. वहाँ के डाक्टरों के परामर्श पर पति को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर चली आई.

पत्नी ने नही किया है कोई लिखित शिकायत

हैरानी की बात है कि बगेन थाने की पुलिस जिस बूढ़ा नट को पत्नी के शिकायत पर मृतक को गिरफ्तार करने की बात कह रही है. उस मृतक की पत्नी ने थाने में कोई लिखित शिकायत तक नही की है.

पुलिस की सफाई

इस पूरे मामले को लेकर जब डुमराँव अनुमंडल के नए एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा मारपीट करने की सूचना पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया था. जंहा से पति को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. आज जब कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था तो उनकी मौत हो गई.

सन्देह के घेरे में बक्सर की पुलिस

वही जब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से यह सवाल पूछा गया कि, क्या मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत की थी. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कोई शिकायत दर्ज नही की थी. जब उनसे सवाल पूछा गया कि फिर किस आधार पर मृतक को गिरफ्तार किया गया था, तो उसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने शराब पीने का मामला खुद से दर्ज की थी. आज न्यायालय में पेशी के दौरान अचानक वह गिर पड़े अस्पताल में ले जाया गया जंहा डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गौरतलब है कि जिस बुढ़ा की मौत पेशी के दौरान पुलिस बता रही है. कहि जहरीली शराब से तो उसकी मौत नही हो गई, जिसे पुलिस हार्ट अटैक की सम्भवना जता रही है.

Comment here