ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

राजपूर में हूई गोलीबारी, रंगदारी मांगने का आरोप

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के सौरी पलिया बधार में मंगलवार की देर शाम रंगदारी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस मामले में एक नामजद एवं कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चौसा थर्मल पावर प्लांट में इन दिनों मिट्टी भराई का काम चल रहा है. एलएनटी के ठेकेदार पवन चौधरी सौरी बधार में किसानों से बात चीत करके थर्मल पावर प्लांट के लिए मिट्टी की

कटाई करा रहे थे. इसकी भनक लगते ही पलिया गांव के रहने वाला नौशाद अंसारी बधार में पहुंचा जहां मिट्टी कटाई का काम चल रहा था रंगदारी की मांग करने लगा. जिसकी सूचना काम कर रहे मजदूरों ने अपने ठेकेदार के सहयोगी गुड्डू सिंह को दी. सूचना मिलने पर यह अपने कई समर्थकों के साथ कार्यस्थल पर जा ही रहे थे की रंगदारी की मांग करने वालों ने फायरिंग शुरू कर दिया.गोलियों की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गया .गाड़ी में सवार सभी लोग खेत पर ही गाड़ी छोड़ आनन-फानन में जैसे तैसेअपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने

लगे. यहां से सुरक्षित वापस निकलने के बाद गुड्डू सिंह ने इसकी सूचना बक्सर एसपी को दी. जिन की सूचना पर कुछ ही समय बाद कार्य स्थल पर राजपुर पुलिस की टीम पहुंची तथा ब्रेजा गाड़ी को अपने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया. इस गाड़ी से एक बोतल शराब भी बरामद हुए हैं. जिसे पुलिस ने जब्त तक कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वही प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने बताया कि एलएनटी के ठेकेदार पवन चौधरी के लिखित आवेदन पर रंगदारी की मांग करने वाले पलिया गांव निवासी नौशाद अंसारी सहित कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस घटना के से लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comment here