ग्राउंड रिपोर्ट

अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत तीन की हालत गंभीर

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

आरा: अपराधियों का मनोबल बढ़ते ही दिख रहा है. छोटी-छोटी बातों पर मामला मर्डर तक पहुंच जाता है.आज सुबह अपराधियों ने एक ही गांव में चार लोगों को गोलीमार दी. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. जबकी तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर है. जिसमें एक घायल को पटना रेफर कर दिया गया.यह घटना आरा जिले के चांदी थाना क्षेत्र में सलेमपुर गांव की है.वही ग्रामीण रंजीत यादव ने कहा कि सोमवार की रात में कुछ लोग होलिका दहन करने जा रहे थे. इसी क्रम में बच्चे आपस में एक-दुसरे पर गोबर फेंक रहे थे, इनलोगों ने उन बच्चों को मना किया. इसके बाद इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बीच पहले तू-तू मै-मै हुई एवम गाली गलौज भी शुरू हो गई. उसके बाद फायरिंग हुई जिसे सुनकर ग्रामीण लोग एकत्रित हो गए.

दोनों पक्षों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया गया.लेकिन मंगलवार की सुबह दुसरा पक्ष आकर पुनः फायरिंग करने लगा. जिसमें चार चचेरे भाईयों को गोली लग गई. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं परिजनों के द्वारा तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. हालांकि परिजन उसे पटना नही ले जाकर आरा में ही शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. वहीं जख्मियों में दो का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी कृष्ण भगवान सिंह का 40 वर्षीय पुत्र धनी यादव है एवं व पेशे से किसान था. जबकि गोली से जख्मी उसी गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र व मृतक का चचेरा भाई रवि रंजन कुमार व छर्रा लगने से लालमोहन सिंह का 16 वर्षीय पुत्र व मृतक का भतीजा चंद्रशेखर कुमार एवं उसी गांव के निवासी प्रभुनाथ की 55 वर्षीया पत्नी चिंता देवी शामिल है.वहीं इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं फरार आरोपियों के पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी चल रही है. वहीं घटना के बाद मृतक के मां उर्मिला देवी, पत्नी शैल देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.वही इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक के शरीर में छाती एवं पेट में कई जगह पर छर्रा एवं गोली का प्लेट लगा था. जिसके कारण उसका काफी खून बह गया था और हालत भी काफी नाजुक थी. उसका ऑपरेशन कर उसके शरीर से छर्रा एवं गोली का प्लेट निकाल दिया गया है. तत्काल उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया है. अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है लेकिन अभी उसे 72 घंटों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा.

एसपी भोजपुर का कहना है कि चांदी थाना के सलेमपुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच में गोबर और पानी का छींटा पड़ोसी पर जाने को लेकर झगड़ा हुआ.इस क्रम में दूसरे पड़ोसी ने कट्टा से फायरिंग कर दी. जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई. वहीं, दूसरा व्यक्ति इलाजरत है. इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है कुछ लोग फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. जल्द ही सभी आरोपितों को पकड़ लिया जायेगा.

Comment here