ग्राउंड रिपोर्ट

स्वर्गीय शशि यादव की याद में आयोजित फुटबाल मैच का हुआ समापन

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: 22 फरवरी को बक्सर के किला मैदान में समाजसेवी रहे अधिवक्ता स्वर्गीय शशि यादव की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन फाइनल मैच बक्सर एवं सिवान के बीच हुआ. जिसका उद्घाटन डुमरांव विधायक डॉ अजीत कुशवाहा, पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह एवं डॉ विनोद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल को किक लगाकर किया.

सभी अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय शशि यादव के पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शशि यादव को हर वर्ग के लोगो के मदद के लिए जाना जाता था इसलिए उनकी पहचान एक अलग छवि की थी. इस कार्यक्रम को स्वर्गीय शशि यादव के पिता बृजलाल सिंह के साथ सरोज यादव, दीपक यादव, बबलू यादव, नीरज यादव, पंकज यादव, राहुल कुमार एवं चंदन यादव ने अपनी मेहनत से सफल बनाया. फाइनल मैच में बक्सर टीम को सिवान की टीम ने 2-1 से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया.

मैन ऑफ द मैच सिवान के लियोन को वार्ड 6 के प्रतिनिधि कमलेश पाल ने सम्मानित किया. वहीं मैन ऑफ द सीरीज के लिए बीरबल को राजेश यादव ने सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश यादव, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, निर्मल कुशवाहा, तथागत हर्षवर्धन, रिंकू यादव, गणपति मंडल, मनोज यादव, पिंटू मुखिया अनिल मुखिया, शेषनाथ यादव, केदार सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर शिवनारायण निरंकार, मुन्ना ओझा, दिनेश यादव एवं जदयू के अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Comment here